दुमका, जून 10 -- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को रोड टास्क फोर्स से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन मामलों सहित अन्य विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से आगामी श्रावणी मेला 2026 को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख एवं संपर्क सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सावन माह शुरू होने से पूर्व सड़क मरम्मती का कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

सड़क मरम्मती कार्य की गुणवत्ता उपायुक्त ने कहा कि सड़क मरम्मती कार्...