श्रावणी मेला को ले मधुपुर एवं पटना के बीच भी चलेगी विशेष मेमू ट्रेन
जमुई, अगस्त 2 -- झाझा । निज संवाददाता श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने मधुपुर एवं पटना के बीच एक विशेष मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी देते हुए आसनसोल के पीआरओ ने बताया कि 03555 मधुपुर-पटना श्रावणी मेला विशेष प्रतिदिन 02.08.2026 से 29.08.2026 तक (कुल 28 फेरे) मधुपुर से रात 8:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 04:05 बजे पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार, 03556 पटना-मधुपुर श्रावणी मेला विशेष प्रतिदिन 03.08.2026 से 30.08.2026 तक (कुल 28 फेरे) पटना से सुबह 04:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा दिन के12:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी। उक्त स्पेशल ट्रेन जसीडीह, सिमुलतला व झाझा समेत अन्य निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेगी। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत : अब दुमका तक दौड़ेंगी मेमू स्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.