जमुई, अगस्त 4 -- झाझा । निज संवाददाता श्रावणी मेला को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में रेलवे द्वारा बख्तियारपुर-मोकामा- किउल-झाझा-जसीडीह के रास्ते पटना और मधुपुर के बीच 03556/03555 श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन तथा आरा और जसीडीह के बीच 03270/03269 साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जाएगा। मंगलवार को उक्त जानकारी पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने दी है।

स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी: 1. गाड़ी सं. 03555/03556 मधुपुर-पटना-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल (प्रतिदिनि): गाड़ी सं. 03555 मधुपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 29.08.2026 तक प्रतिदिन मधुपुर से रात 8.30 बजे खुलकर 9 बजे जसीडीह, 9.37 बजे सिमुलतला,10.25 बजे झाझा,10.53 बजे जमुई,11.33 बजे किऊल, 11.43 बजे...