दुमका, जून 8 -- श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर जरमुंडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को एसडीओ कौशल कुमार की अध्यक्षता में बस संचालक, ऑटो और टोटो संचालकों के साथ एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी, उपाध्यक्ष रोहित कुमार राउत,डीटीओ मृत्युंजय कुमार, नगर पंचायत कार्यपालक सारजेन मरांडी उपस्थित थे। बैठक में श्रावणी मेला-2026 के दौरान बस, ऑटो , टोटो, टेंपो संचालन को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- मलमास मेला के दौरान अलर्ट मोड में रहे मेडिकल टीम : डीएम वाहनों के पड़ाव बाहर से आने वाले यात्री वाहनों के पड़ाव, दुमका देवघर से बासुकीनाथ आने वाले यात्री वाहनों तथा नियमित चलने वाले लोकल वाहनों के रूट निर्धारण को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। चर्चा के क्रम में बताया गया कि जमुआ, दर्शनिया के रास्ते आनेवाले...