भागलपुर, जुलाई 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। पथ परिवहन निगम भागलपुर की ओर से गुरुवार को श्रावणी मेला को लेकर छह बसों का परिचालन भागलपुर से सुल्तागंज होते हुए देवघर के लिए कर दिया गया है। झारखंड से सावन को लेकर अस्थायी परमिट मिलने के बाद निगम ने छह बड़ी बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। यह परिचालन सावन तक किया जायेगा। कांवरियों को लेकर हर साल की तरह इस साल भी यह परिचालन किया जा रहा है। गुरुवार की सुबह से ही यह परिचालन किया जा रहा है। वहीं श्रावणी मेला को लेकर पथ परिवहन निगम भागलपुर पहली बार बासुकीनाथ के लिए भी बस का परिचालन कर रही है। यह भी पढ़ें- हजारीबाग से देवघर बाबा धाम श्रावणी मेला के लिए यात्री सुविधाओं का हुआ विस्तार यह बस सेवा भागलपुर से सुल्तानगंज होते हुए देवघर के लिए जायेगी और फिर वहां से बासुकीनाथ के लिए जायेगी। पथ परिवहन न...