भागलपुर, जुलाई 7 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला इस वर्ष 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाला है। मेले के दौरान देश-विदेश से कांवरिया अजगैवीनाथ धाम पहुंचकर पैदल बाबाधाम जलाभिषेक करने जाते हैं। श्रावणी मेला में नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट और अजगैवीनाथ मंदिर घाट को सुदृढ़, व्यवस्थित, बैरिकेडिंग, जाली लगाने का काम बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल भागलपुर द्वारा किया जाता है। जिसने अपना काम प्रारंभ कर दिया है। सोमवार को नमामि गंगे घाट के पास जेसीबी से समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। बैरिकेडिंग के लिए लाए गए बल्ला की रंगाई की जा रही है। बोरा में बालू भराई एवं बालू भरा ईसी बैग डाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- Munger News: श्रावणी मेला शुरू होने में 22 दिन शेष, तैयारी अब भी आधी-अधूरी कार्य करा रहे संवेदक ने बताया कि 12 जुलाई तक दोनों घाट को दुरुस्त कर जाली...