भागलपुर, जुलाई 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 30 जुलाई से 28 अगस्त तक श्रावणी मेला के लिए दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों/हॉल्टों पर कई ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। जिन ट्रेनों को दो मिनट अतिरिक्त रुकने का समय दिया गया है। उनमें 13402/13401 दानापुर-भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस खुसरोपुर और हरदास बिगहा स्टेशनों पर। 13331/13332 धनबाद-पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस फतुहा और अथमल गोला स्टेशनों पर। 18183/18184 टाटानगर-बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस अथमल गोला और करौता स्टेशनों पर। 13287/13288 दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस मनकठा स्टेशन पर। 13419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस मनकठा स्टेशन पर। 13235/13236 साहिबगंज-दानापुर-साहिबगंज एक्सप्रेस मनकठा...