देवघर, अगस्त 9 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जसीडीह व देवघर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। बाबा वैद्यनाथ के दर्शन के बाद लौटने वाले कांवरियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि व अप्रिय घटना से निपटने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा को तीन स्तरों में बांटकर प्रवेश द्वार से लेकर प्लेटफॉर्म और ट्रेनों के अंदर तक निगरानी की व्यवस्था की है। यह भी पढ़ें- महाकुंभ जैसी सुरक्षा, मानवीय सेवा का स्पर्शपहला सुरक्षा स्तर यात्रियों और उनके सामान की जांच के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंड हेल...