दुमका, अगस्त 15 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।श्रावण माह के 16वें दिन शुक्रवार को इंद्रदेव एवं सूर्यदेव की कृपा के बीच कांवरियों के आने का सिलसिला अनवरत जारी है। शुक्रवार को दोपहर में दो बार रुक-रुककर हुई मूसलाधार वर्षा और दिन भर आसमान में छाए बादल के बीच श्रावणी मेला के 16 वें दिन फौजदारी दरबार की पावन नगरी में 95 हजार 826 कांवरियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसमें से 65 हजार 950 श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध व्यवस्था के तहत जबकि 25 हजार 965 श्रद्धालुओं ने जलार्पण काउंटर के माध्यम से जलाभिषेक किया। शुक्रवार को शाम पांच बजे तक शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था के तहत 3911 श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवरियों की कतार संस्कार मंडप, क्यू कंपलेक्स से निकलकर तारा मन्दिर चौक तक पहुंची। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस के जवान कांवरियों ...