देवघर, जुलाई 30 -- देवघर कार्यालय संवाददाता राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के दौरान मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के सहूलियत व सुविधा को लेकर गुरुवार रात उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया व पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर द्वारा सयुंक्त रूप से आरएल सर्राफ प्रांगण अवस्थित हाईटेक मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि हाईटेक मीडिया सेंटर का निर्माण सभी की सुगमता व सहयोग के लिए किया गया है। आवश्यक सुविधाओं के अलावा वातानुकूलित मीडिया सेंटर में सभी की सहूलियत के लिए कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, इंटरनेट, पेयजल, बैठने की व्यवस्था आदि इंतजाम किए गए है। उपायुक्त ने कहा कि मेला के दौरान 24 घंटे महत्वपूर्ण सूचनाओं का संप्रेषण होता है, ताकि श्रद्धालुओं को मेला से संबंधित सभी जानकारी मिलती रहे। यह भी पढ़ें- श्रा...