श्रावणी मेला के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी स्वीकार : नगर आयुक्त
देवघर, जुलाई 2 -- देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर देवघर नगर निगम पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर आयुक्त सुलोचना मीणा द्वारा विभिन्न विभागों के अभियंताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस क्रम में नगर आयुक्त ने सर्वप्रथम शिवगंगा परिसर का निरीक्षण कर वहां की स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। इसके बाद शिवगंगा स्थित सभी सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनकी नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.