दुमका, मई 1 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर बासुकीनाथ नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में गुरुवार को नपं बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में राजकीय श्रावणी मेला के आयोजन और तैयारियों को लेकर बिन्दुवार चर्चा की गई। जिसमें बुनियादी बिजली, पानी, शौचालय और सफाई सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर क्रमवार विचार विमर्श किया गया। श्रावणी मेला से पूर्व खराब पड़े सभी चापानलों की मरम्मति, नगर क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन एवं पेयजल टैंकर को दुरुस्त रखने, स्ट्रीट लाइट की मरम्मति आदि का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- दो करोड़ की लागत से बनेगा ब्रिज वॉटरफॉल, पर्यटकों को करेगा आकर्षित वहीं श्रावणी मेला से पूर्व नगर के नालियों की ...