श्रावणी मेला : 68.5 किलो पेड़ा व 11 किलो छोला नष्ट
देवघर, अगस्त 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला-2026 में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त के निर्देश पर विभाग की टीम ने मंगलवार को लक्ष्मी चौक, शिवगंगा व आसपास के क्षेत्रों में पेड़ा भंडार, चाट दुकान, भोजनालय और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई करते हुए कुल 68.5 किलो पेड़ा और 11 किलो छोला नष्ट कराया गया। वहीं, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण के दौरान रितेश कुमार के प्रतिष्ठान में छोला में मेटानिल येलो रंग की मौजूदगी पाई गई। इसके बाद करीब 8 किलो छोला मौके पर ही नष्ट कराया गया। विशाल चाट बर्गर के यहां करीब 2 लीटर चटनी नष्ट कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.