देवघर, अगस्त 7 -- देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर बाबा नगरी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं, विशेषकर महिला कांवरियों और माताओं के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित मातृत्व विश्राम गृह वरदान साबित हो रहा है। मेला क्षेत्र में महिला श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और हर संभव सहायता के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सेवा भाव सर्वोपरि के संकल्प के साथ सूचना सह सहायता कर्मी चौबीसों घंटे निरंतर तत्परता से कार्य कर रहे हैं। मेला क्षेत्र के 10 स्थलों पर संचालित मातृत्व विश्राम गृह महिला श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और सुविधा का कवच बना हुआ है। सेवा भाव सर्वोपरि के तहत महिला कर्मियों द्वारा महिला कांवरियों का पैर दबाकर उनका कष्ट दूर किया जा रहा है। इसके साथ ही महिला श्रद्धालुओं और उनके मासूम बच्चों को सफर के दौरान किसी भी प्रक...