देवघर, अगस्त 6 -- जसीडीह। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान जसीडीह रेलवे स्टेशन पर जहां लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान चौबीसों घंटे मुस्तैद हैं, वहीं वह मानवता और सेवा का भी अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला : आरा-जसीडीह के बीच हर रविवार स्पेशल मेमू ट्रेनसेवा का अद्भुत उदाहरण सेवा ही धर्म के संकल्प को साकार करते हुए आरपीएफ जवान बाबा बैद्यनाथ धाम से लौटने वाले नेत्रहीन, दिव्यांग और बुजुर्ग कांवरियों को हर कदम पर सहारा देकर उनकी यात्रा को आसान बना रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच आरपीएफ जवान असहाय यात्रियों को प्लेटफॉर्म पहुंचाने, ट्रेन में सुरक्षित चढ़ाने और गंतव्य स्टेशन पर उतरने के बाद बाहर तक पहुंचाने में पूरी संवेदनशीलता के साथ सहयोग कर रहे हैं। कई जवान बुजु...