सीवान, अगस्त 8 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ धाम में श्रावणी मेला के दौरान उमड़ रही शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस कप्तान पूरन कुमार झा ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना तथा मेले के दौरान जाम की समस्या से राहत दिलाना है। हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन एवं अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं को इस व्यवस्था से छूट दी गई है। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में तीन दिन तक भारी वाहनों की नो-एंट्री, इधर से गुजरेंगी गाड़ियां, जानें नया रूटयातायात प्रतिबंध दो दिन बड़े वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध प्रत्येक गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक तथा रविवार रात 1...