श्रावणी मेला : नियम तोड़ने वाले 7 बस व 8 ऑटो से वसूला गया जुर्माना
देवघर, अगस्त 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम, व्यवस्थित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी देवघर सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा क्लब ग्राउंड स्थित अस्थायी बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टैंड में यत्र-तत्र और अव्यवस्थित तरीके से खड़ी बसों को सुव्यवस्थित कराया गया, ताकि यातायात में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो। इस क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा अस्थायी बस स्टैंड में मौजूद सभी वाहनों के वैध परमिट (मेला स्पेशल) की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कुल 7 बसें बिना वैध परमिट के परिचालन करते हुए पाई गई। नियमों का उल्लंघन करने पर परिवहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.