श्रावणी मेला : तीसरी सोमवारी को पुलिस अलर्ट
देवघर, अगस्त 17 -- देवघर,प्रतिनिधि राजकीय श्रावणी मेला की तीसरी सोमवारी को लेकर एसपी प्रवीण पुष्कर ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियां कर ली हैं। श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित जलार्पण कराने के उद्देश्य से एसपी ने शनिवार शाम आरएएफ, सीआरपीएफ और 23 क्यूआरटी टीमों के साथ बैठक कर समीक्षा की। बैठक में पहली और दूसरी सोमवारी की चुनौतियों और व्यवस्थाओं का फीडबैक लेकर उसके आधार पर तीसरी सोमवारी पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन और मजबूत करने के लिए अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा वैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए देवघर पहुंच रहे हैं। भीड़ नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। तीसरी सोमवारी की व्यवस्था में आवश्यक सुधार पर जोर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.