श्रावणी मेला : तीसरी सोमवारी आज, एक साथ कई दुर्लभ संयोग
देवघर, अगस्त 17 -- देवघर कार्यालय संवाददाता राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तीसरी सोमवारी पर बाबानगरी में कांवरियों सहित श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने वाला है। इसका अंदाजा मेले के 18वें दिन रविवार को कांवरिया पथ से लेकर मेला क्षेत्र में उमड़ी भीड़ को देखकर लगाया जा रहा है। श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। एक साथ कई महत्वपूर्ण तिथियां इस अवसर पर पड़ रही हैं। उसमें श्रावण मास में विशेष महत्व रखने वाला नाग पंचमी तिथि के साथ सिंह संक्रांति भी पड़ रहा है। सिंह संक्रांति पर जहां मासव्यापी बांग्ला श्रावण का समापन हो जाएगा वहीं पुरोहितों की ओर से बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में लगाये जाने वाले दुर्लभ बिल्वपत्र प्रदर्शनी का समापन भी हो जाएगा। तीसरी सोमवारी पर ही मां मनषा की वार्षिक पूजा भी होगी। एक साथ कई दुर्लभ संयोग के कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.