देवघर, अगस्त 18 -- जसीडीह प्रतिनिधि श्रावणी मेला 2026 में बाबा वैद्यनाथ और बासुकीनाथ के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी आस्था की भीड़ के बीच पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने करीब 20 लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित की। 30 जुलाई से 17 अगस्त तक जसीडीह, देवघर, बैद्यनाथधाम और बासुकीनाथ में कुल 19 लाख 86 हजार 294 श्रद्धालुओं का आवागमन दर्ज किया गया। पिछले वर्ष के 18.21 लाख की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में 9.02 प्रतिशत की वृद्धि हुई। चारों जगहों में जसीडीह सबसे प्रमुख केंद्र रहा, जहां अकेले 12 लाख 27 हजार 836 श्रद्धालुओं का आवागमन दर्ज किया गया। सोमवार और मंगलवार शाम जसीडीह स्टेशन पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्लेटफॉर्म, यात्री पंडाल, प्रतीक्षालय और सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर ट्रेनों के दरवाजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ दिख...