श्रावणी मेला : छठे दिन 1.51 लाख ने किया बाबा का जलाभिषेक
देवघर, अगस्त 5 -- देवघर,प्रतिनिधि राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के छठे दिन मंगलवार को भी बाबा नगरी में कांवरियों व श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। अहले सुबह 4:08 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। इस अवसर पर बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 1 लाख 51 हजार 373 रही। प्रशासनिक स्तर पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को बाह्य अरघा के माध्यम से 43 हजार 859 जबकि आंतरिक अरघा के माध्यम से 1 लाख 796 कांवरयिा और श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। वहीं शीघ्र दर्शनम के माध्यम 6 हजार 718 श्रद्धालुओं ने बाबा वैद्यनाथ पर जलार्पण कर मंगलकामना की। उधर राजकीय श्रावणी मेला-2026 की पहली सोमवारी के बाद मंगलवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एसपी प्रवीण पुष्कर कांवरिया रूट लाइन में सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- बासुकीनाथ में छठे दिन 95685 कांवरियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.