भागलपुर, जून 22 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज होती जा रही हैं। बीते 21 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा श्रावणी मेला के आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक हुई थी। इस बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार भागलपुर, बांका और मुंगेर के पदाधिकारियों की तैयारियां दिखने लगी हैं। कांवरिया मार्ग की साफ-सफाई, बालू का भंडारण, बिजली के खंभों की जांच आदि से लेकर सुल्तानगंज में उत्तर वाहिनी गंगा घाट की सफाई और सुरक्षा को लेकर तैयारियां जारी हैं।

तैयारियों की बारीकियाँ इस बार कांवरिया पथ (कच्ची और पक्की सड़क) पर मेला मित्र की तैनाती का निर्णय लिया गया है। मेला मित्र कांवरियों को सलाह देंगे। उनकी नि:शुल्क मदद करेंगे। जानकारों ने बताया कि पहली बार भागलपुर, मुंगेर और बांका में सैकड़ों ...