भागलपुर, जुलाई 27 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) द्वारा पेयजल और स्वच्छता की व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र एवं कांवरिया पथ पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि स्वच्छता व्यवस्था के तहत 710 पुरुष और महिला शौचालय, 10 दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय तथा 30 पुरुष और महिला मूत्रालय स्थापित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला शुरू होने में मात्र 3 दिन शेष, तैयारियां अंतिम चरण मेंस्वच्छता और सुविधाएं इसके अतिरिक्त बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए 150 अस्थायी प्री-फैब्रि...