बांका, जुलाई 14 -- चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को चान्दन प्रखंड क्षेत्र के दुम्मा बॉर्डर से सुग्गासार मोड़ तक कच्ची कांवरिया पथ को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। यह अभियान अंचलाधिकारी रविकांत कुमार एवं चान्दन थाना पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान कांवरिया पथ के किनारे लगाए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाते हुए दुकानदारों को प्रशासन द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। अंचलाधिकारी रविकांत कुमार ने दुकानदारों से अपील की कि वे सरकारी नापी के अनुसार ही अपनी दुकानें स्थापित करें, ताकि कांवरियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए क...