देवघर, अगस्त 24 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला की अंतिम सोमवारी पर बाबा वैद्यनाथधाम में जलार्पण के लिए उमड़ने वाली कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जसीडीह स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने से लेकर सुरक्षा जांच और आपात स्थिति में तत्काल सहायता तक, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जसीडीह, देवघर और बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ के अधिकारी व जवानों की विशेष तैनाती की गई है। आसमान से ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी, जबकि जमीन पर डॉग स्क्वायड संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर नजर रखेगा। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आसनसोल पवन कुमार के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Chandau...