जमुई, अगस्त 10 -- झाझा, निज संवाददाता बाबा भोले के श्रावणी के दौरान भोले-भक्तों को बाबा के दरबार तक पहुंचने की यात्रा में कोई असुविधा या दिक्कत आड़े नहीं आए, रेल प्रशासन इस बात का शायद पूरा ख्याल रख रहा है। यही वजह है कि उनकी यात्रा की सुविधा व सुगमता के नजरिए से विभिन्न स्थानों से आए दिन कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने का ऐलान सामने आता मिल रहा है। अब तो बैद्यनाथ के साथ-साथ बाबा बासुकीनाथ के दरबार तक पहुंचने के लिए भी रेलवे ने किउल, झाझा के रास्ते पटना से बासुकीनाथ के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा नसीब कराया दी है। आसनसोल के पीआरओ ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व रेलवे द्वारा श्रावणी मेला के दौरान निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पूर्व रेलवे ने चलाईं 7 अतिरिक्त स्पेशल...