रांची, जुलाई 15 -- रांची। श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची से भागलपुर के लिए रेलवे दो श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। दोनों ट्रेनें अलग-अलग मार्गों से 28-28 फेरे यानी कुल 56 फेरे लगाएंगी। पहली ट्रेन 26 जुलाई से 9 सितंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को बोकारो मार्ग से तथा दूसरी ट्रेन 27 जुलाई से 11 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को बरकाकाना मार्ग से चलेगी। दोनों ट्रेनें रांची से शाम में रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.30 बजे भागलपुर पहुंचेंगी। सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने कहा कि इससे मेले के दौरान यात्रियों को राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...