मुंगेर, जुलाई 27 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन को लेकर मुंगेर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुंगेर जिला अंतर्गत पड़ने वाले 26 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। 26 किमी के रूट में कुल 13 आउटपोस्ट (ओपी) बनाए गए हैं, जहां तीन पालियों (शिफ्टों) में 24 घंटे अधिकारी और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस मुख्यालय द्वारा 4 कंपनी अतिरिक्त बल और विभिन्न जिलों से सिपाही आवंटित किए गए हैं, जिनका डेपुटेशन 28 तारीख से शुरू हो जाएगा。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: श्रावणी मेला में ...