भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। श्रावणी मेला शुरू होने से पहले बांका जिले के 60 किमी लंबे कांवरिया पथ के लिए बिजली का अलग फीडर बनाया जा रहा है। यह काम शुरू हो गया है और मेला शुरू होने से पहले इस फीडर को चालू कर दिया जाएगा। श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर अधिक से अधिक समय तक व्यावधान रहित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। नया फीडर बनने से आसपास के इलाकों में बिजली खराबी होने के बावजूद कांवरिया पथ पर बिजली आपूर्ति में दिक्कत नहीं होगी। बांका जिला क्षेत्र में चार सबस्टेशनों से ये फीडर निकाले जा रहे हैं। बेलहर, सूईया, कटोरिया और चांदन सबस्टेशन से अलग-अलग फीडर निकलेगा जिससे सिर्फ कांवरिया पथ पर ही बिजली आपूर्ति की जाएगी। बिजली अधिकारियों का कहना है कि इस फीडर पर आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं का कन...