भागलपुर, जुलाई 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला को लेकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) पांच जगहों पर सूचना केंद्र स्थापित करेगा। जहां से कांवरियों को 24 घंटे सूचना और सहयोग प्राप्त हो सकेगा। प्रभारी डीपीआरओ अपेक्षा मोदी ने पांचों केंद्र के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये सूचना केन्द्र सुल्तानगंज में नई सीढ़ी घाट, जहाज घाट, कृष्णगढ़, प्रखंड कार्यालय परिसर तथा धांधी बेलारी में संस्थापित किये जाएंगे। हालांकि जरूरत के हिसाब से सूचना केन्द्र की संख्या में परिवर्तन भी हो सकता है। डीपीआरओ के मुताबिक, प्रत्येक सूचना केन्द्र के लिए हिन्दी के जानकार कर्मियों की व्यवस्था करनी होगी। केन्द्र में विद्युत आपूर्ति एवं वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र के अलावा राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्...