सासाराम, जुलाई 20 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शक्तिपीठ मां ताराचंडी धाम में 30 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्रावणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर श्री शक्तिपीठ मां ताराचंडी न्यास समिति ने जिला पदाधिकारी को पत्र भेजकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए 15 प्रमुख व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। समिति ने बताया कि 29 जुलाई को मेले का विधिवत उद्घाटन होगा, जबकि सावन माह और रक्षाबंधन तक लाखों श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...