भागलपुर, जून 15 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। कांवरिया पथ पर भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से आगे बढ़ने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार नया नियम बनाया है। श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर सुरक्षा और जाम की समस्या को रोकने के लिए दुकानों के संचालन को लेकर एकतरफा दुकान लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। भीड़ प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम की जानकारी मुख्यालय को भी दी है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी सोमवार को समीक्षा के दौरान जिला प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा को श्रावणी मेला की तैयारी से अवगत कराएंगे। जानकारी के मुताबिक, इस बार सिर्फ बायीं ओर ही दुकानें लगेंगी। पदाधिकारियों की टीम ने बीते कुछ वर्षों का भीड़ आकलन कर पाया कि सुल्तानगंज से बाबाधाम जाने के रास्ते में कांवरिया बायीं ओर चलते हैं। पैदल वापसी कम हो...