बांका, अगस्त 17 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान कच्ची कांवरिया पथ इन दिनों पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है।

कांवरियों की पदयात्रा पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कांवरियों के कदम लगातार बाबाधाम की ओर बढ़ रहे हैं। कांवरिया पथ पर चारों ओर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष गूंज रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। केसरिया वस्त्र धारण किए महिला-पुरुष कांवरिया कंधे पर कांवर लेकर कठिन यात्रा पूरी करने में जुटे हैं। तेज धूप, उमस और थकान के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है।

सेवा शिविरों की व्यवस्था रास्ते में पड़ने वाले सेवा शिविरों में कांवरियों के लिए पेयजल, शरबत, फलाहार, चिकित्सा सुविधा और विश्राम की व्यवस्था की गई है। कांवरिया पथ...