मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, हि.प्र.। सावन की तीसरी सोमवारी पर पर्यटन विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर से बाबा गरीबनाथ की नगरी में फूलों की बारिश की जाएगी। सावन माह के दौरान यह दूसरा मौका होगा, जब बाबा गरीबनाथ धाम और कांवरिया पथ पर आसमान से पुष्पवर्षा की जाएगी।पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सोमवार की सुबह आठ बजे पर्यटन विभाग की ओर से बाबा गरीबनाथ धाम पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार वाराणसी से पुष्पवर्ष के लिए 11 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ी मंगवाई गई है। मंत्री ने बताया कि पहले बाबा गरीबनाथ धाम पर पुष्पवर्षा की जाएगी, उसके बाद सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर भी पुष्पवर्षा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: सावन की तीसरी सोमवारी आज, सज गया है शिवालय मंत्री ने बताया कि गरीबनाथ मंदिर पर पु...