रांची, अगस्त 12 -- रांची। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर में बुधवार को श्रावणी अमावस्या पर श्रीवैष्णव परंपरा अनुसार विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पूजा का शुभारंभ भगवान के दुग्ध अर्पण और विश्वरूप दर्शन से हुआ, जिसके बाद सुप्रभातम, करावलंबम, मंगलाशासनम और तिरूवाराधन अर्चना की गई। महाआरती, नैवेद्य भोग निवेदन और ऋचाओं द्वारा महास्तुति की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर सुख, शांति, समृद्धि तथा पितृ तृप्ति की कामना की। दया शंकर शर्मा, विवेक रिया वड़जात्या, राम अवतार नारसरिया, अनूप अग्रवाल सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राधा-कृष्ण मंदिर में हरियाली अमावस्या पर विशेष अनुष्ठान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...