हल्द्वानी, अक्टूबर 5 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिवंगत पिता के श्राद्ध को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। रविवार को भाजपा संभाग कार्यालय में पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि राजनीतिक विरोध की भी मर्यादा होनी चाहिए। श्राद्ध सनातन परंपरा में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और स्मरण का पवित्र संस्कार है। इसे राजनीतिक विवाद में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है। शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता को लेकर पूर्व में की गई टिप्पणियों के बाद अब मुख्यमंत्री के पिता के श्राद्ध को निशाना बनाना कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति पर सवाल खड़े करता है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: राजनीतिक विरोध मुद्दों पर हो, दिवंगत परिजनों और आस्था पर नहीं: चंडोकका...