रुडकी, अक्टूबर 3 -- रुड़की, संवाददाता। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने कहा कि भारतीय संस्कृति में श्राद्ध और तर्पण दिवंगत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, स्मरण और सम्मान का पवित्र संस्कार है। मुख्यमंत्री ने अपने स्वर्गीय पिता का विधि-विधान से श्राद्ध और तर्पण किया। पारिवारिक विषय पर कांग्रेस नेताओं का टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक विषयों पर टिप्पणी करते समय संवेदनशीलता और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। यह भी पढ़ें- कांग्रेस तर्पण और व्यक्तिगत टिप्पणी कर सनातन परंपराओं का विरोध कर रही है:जुगरान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...