गढ़वा, मई 2 -- केतार। केतार बाजार स्थित हरिजन मोहल्ला निवासी छटाकी राम की पत्नी की मौत की सूचना पर पहुंचे समाजसेवी प्रमोद कुमार मेहता ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही उनके श्राद्ध काम के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थिति खराब है। मौके पर युवा नेता मदन पटेल, महावीर राम, दीरगज राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...