हाजीपुर, जनवरी 22 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर चौक के पास टेंपो पलटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने मौत की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन में कोहराम मच गया। खबर सुनते ही परिजन दौड़े-दौड़े सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनका रोते-रोते हाल बेहाल बना हुआ था। मृत वृद्ध सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी स्व. ख्याली राय के 70 वर्षीय पुत्र हरेंद्र राय थे। मृतक हरेंद्र राय अपने पुत्र के साढ़ू चकदुला गांव निवासी कमलेश्वर राय के यहां श्राद्ध कर्...