सराईकेला, जून 18 -- सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के गोपीडीह के पास बुधवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय नवविवाहिता सुधारानी महतो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति सोमल महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों श्राद्धकर्म में शामिल होकर बाइक से आदित्यपुर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक (जेएच10सीएक्स-2183) ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सुधारानी ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं और करीब 150 फीट तक घिसटती चली गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने टाटा-सरायकेला मार्ग को जाम कर दिया। यह भी पढ़ें- ट्रक की बाइक से टक्कर में महिला की मौत, तीन लोग गंभीर पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद करीब सात घंटे बाद गुरुवार सुबह जाम हटाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...