गढ़वा, फरवरी 28 -- भवनाथपुर। प्रखंड अंतर्गत मकरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी धनंजय कुमार साव ने बरवारी निवासी सुरेंद्र तुरिया की पत्नी स्वर्गीय लीलावती देवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को सहयोग प्रदान किया। शनिवार को उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई ताकि शोकाकुल परिवार को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बताया गया कि लीलावती के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे समय में समाजसेवी धनंजय ने आगे बढ़कर सामाजिक दायित्व निभाया और दशगात्र कर्म में उपयोग होने वाली आवश्यक सामान पहुंचाकर सहयोग किया। मौके पर उपमुखिया उमेश सिंह, रामजन्म तुरिया, संदेश यादव, नागेंद्र सिंह, अनिल सिंह, गोरख यादव, ह्रदया यादव, मनोज पाल, सुनील सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के ल...