छपरा, जून 20 -- रसूलपुर, एक संवाददाता। बदलते सामाजिक परिवेश के बीच कई पारंपरिक रस्में सिमटती भी जा रही हैं। रसूलपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एक परिवार को धार्मिक मान्यताओं और पारिवारिक परिस्थितियों के बीच कठिन निर्णय लेना पड़ा है। चनचौरा पंचायत के माधोपुर गांव निवासी सेना के जवान मुकुरधुन प्रसाद अपनी पुत्री के विवाह के लिए अवकाश लेकर घर आए थे, लेकिन तिलक समारोह से 15 दिन पूर्व उनके छोटे भाई 45 वर्षीय रामकृष्ण प्रसाद का हृदयाघात से निधन हो गया। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पारिवारिक निर्णय परिजनों ने बेटी के विवाह से जुड़े माटी-मटकोर, हल्दी, तिलक समेत अन्य रस्मों को संपन्न कराने के उद्देश्य से 13वें दिन ही श्राद्धकर्म कराने की अनुमति देने के लिए पुरोहितों से संपर्क किया। पुरोहित अखिलेश्वर पांडेय ने बताया कि संबंधित जाति...