पटना, दिसम्बर 29 -- संसदीय कार्य विभाग ने जारी की अधिसूचना आठ सचेतक को भी मिली मान्यता पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ग्रामीण विकास मंत्री व जदयू विधायक श्रवण कुमार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक होंगे। जबकि, भाजपा के विनोद नारायण झा को उप मुख्य सचेतक बनाया गया है। इसके अलावा आठ सचेतक बनाए गए हैं। संसदीय कार्य विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार कृष्ण कुमार ऋषि, मंजीत कुमार सिंह, राजू तिवारी, सुधांशु शेखर, कुमार शैलेन्द्र, रामविलास कामत, अरुण मांझी, गायत्री देवी को सचेतक बनाया गया है। मुख्य सचेतक को मंत्री जबकि उपमुख्य सचेतक व सचेतकों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। श्रवण कुमार नीतीश सरकार में पहले से मंत्री हैं, लिहाजा उन्हें अलग से कोई सुविधा नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन्हें मनोनीत...