प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंडल में श्रवण बाधित और भेंगापन (स्क्विंट) से प्रभावित बच्चों के उपचार की दिशा में तेजी लाई गई है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की समीक्षा बैठक में बताया गया कि चारों जिलों में 191 श्रवण बाधित बच्चों का चिन्हांकन किया गया है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद 65 बच्चे कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के लिए पात्र पाए गए हैं। इन बच्चों की सर्जरी के लिए 3.90 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।बैठक में बताया गया कि पात्र 65 बच्चों में से 29 के दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी किए जा चुके हैं, जबकि 36 बच्चों के प्रमाण-पत्र बनाए जाने की प्रक्रिया जारी है। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों की समय पर पहचान का निर्देश मंडलायुक्त ने स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में कॉक्लियर इम्...