भागलपुर, मार्च 20 -- प्रखंड संसाधन केंद्र कहलगांव में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित राज के नेतृत्व में श्रवण बाधित 17 बच्चों के बीच श्रवण यंत्र वितरित किए गए। ये बच्चे बिहार शिक्षा परियोजना, भागलपुर द्वारा पूर्व में आयोजित विशेष कैंप में चिन्हित किए गए थे। कार्यक्रम में ऑडियोलॉजिस्ट अजीत मिश्रा एवं सहायक ऑडियोलॉजिस्ट कुमारी शैलजा की उपस्थिति में बच्चों को उपकरण प्रदान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...