श्रवण बाधित 100 बच्चे चिह्नित, 65 की दो महीने में होगी बेरा जांच
प्रयागराज, जून 11 -- श्रवण बाधिता से प्रभावित बच्चों के चिन्हांकन, उनकी ब्रेनस्टेम ऑडिटरी इवोक्ड रिस्पॉन्स (बेरा) जांच व पात्र बच्चों को कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध कराने की समीक्षा मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने गुरुवार को की। त्रिवेणी सभागार में हुई बैठक में बताया गया कि अब तक 100 बच्चों का चिह्नांकन कर लिया गया है। 65 की बेरा जांच अगले दो महीने में कराई जा सकेगी। मेडिकल कॉलेज की क्षमता के अनुसार प्रत्येक सप्ताह छह बच्चों की जांच हो पा रही है। इस पर मंडलायुक्त ने क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने समय से बच्चों को उपचार दिलाने के लिए हर दिन दो से तीन जांच कराने का निर्देश दिया। जांच के बाद पात्र बच्चों की कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए टीबी सप्रू चिकित्सालय व कॉल्विन चिकित्सालय में बेरा ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.