कौशाम्बी, मई 6 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। रतनी देवी दिव्यांग सेवा संस्थान सिराथू की ओर से सराहनीय सामाजिक पहल की गई। संस्थान के अध्यक्ष हीरा लाल सरोज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में श्रवण बाधित लोगों को नि:शुल्क कान की मशीनें वितरित की गईं, जिससे सुनने में असमर्थ लोगों को बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम सिराथू स्थित संस्थान के कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां ज्वाला प्रसाद तिवारी, दुर्गा देवी सहित अन्य लाभार्थियों को कान की मशीनें प्रदान की गईं। इस मौके पर सभासद आलोक सिंह, राजा तिवारी, आशीष यादव, विपिन यादव और गौतम भट्ट प्रमुख रूप से शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...