गाज़ियाबाद, मार्च 15 -- गाजियाबाद। जिले के श्रवण दिव्यांगता से परेशान बच्चों का निशुल्क इलाज होगा। यह मदद शासन स्तर से की जाएगी। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि जिले के वे बच्चे जो श्रवण दिव्यांगता के शिकार हैं, उनका अब निशुल्क इलाज किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि बच्चों के कान की आंतरिक हड्डी के क्षतिग्रस्त होने के बाद यह आपरेशन किया जाता है। इसके लिए बच्चे की उम्र पांच वर्ष से अधिक हो, वार्षिक आय 92 हजार से अधिक ग्रामीण क्षेत्र में शहर क्षेत्र में एक लाख 12 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.