कानपुर, जनवरी 1 -- कानपुर। विकासिका संस्था ने अपना 54वां स्थापना दिवस मनाया। उद्बोधन समिति सभागार जवाहर नगर में आयोजित समारोह में विचार गोष्ठी और साहित्यिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। डॉ. लक्ष्मीकान्त पाण्डेय ने कहा कि विकासिका का साहित्यिक योगदान अविस्मरणीय है। डॉ. विनोद त्रिपाठी ने संस्था के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। डॉ. प्रेमस्वरूप त्रिपाठी और शिव सहाय मिश्र ने भी विचार रखे। प्रतियोगिता में श्रवण शुक्ल, पूर्णिमा त्रिपाठी, मनीष रंजन, दीपांजलि दुबे, अनिल त्रिपाठी और अंजना बाजपेयी विजेता रहे। राकेंद्र मोहन तिवारी, उमेश शुक्ला, अक्षत व्योम, डॉ. ओपी पाठक, महेन्द्र मधुकर, नितिन तिवारी, अम्बुज गुप्ता, नरेन्द्र शर्मा, अनीता त्रिपाठी, सुरेश साहनी, चन्द्रभान सिंह, विजय शंकर बैरागी, अशोक मिश्रा, सुरेन्द्र भदौरिया, संज...