मुंगेर, सितम्बर 12 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से मुंगेर में नवनिर्मित श्रम सेवा सुविधा केंद्र का उद्घाटन शनिवार को हुआ। मुंबई में आयोजित भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राष्ट्रीय सम्मेलन के मंच से केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बिहार के श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद की मौजूदगी में दूरस्थ माध्यम से इसका उद्घाटन किया। केंद्र के खुलने से जिले के निर्माण श्रमिकों को निबंधन, नवीकरण और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। श्रम सेवा सुविधा केंद्र में निर्माण श्रमिकों को बोर्ड की योजनाओं की जानकारी, निबंधन, नवीकरण तथा योजनाओं के लिए आवेदन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। अधिकारियों के अनुसार पूरी प्रक्रिया को सरल, प...